नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिका का हमला,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले किए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी ओर से सेना को इसके लिए आदेश दिया गया, जिसके बाद स्ट्राइक की गई।ट्रंप ने कहा है कि ISIS अफ्रीकी देश नाइजीरिया में ईसाइयों को मार रहा है। ऐसे में मैंने इस गुट के लोगों पर हमले के लिए अपनी सेना को आदेश दिया। अगर ईसाइयों पर हमले हुए तो ये आगे भी किया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार रात को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर शक्तिशाली हमले की बात कही है। हालांकि उनकी ओर से इस पोस्ट में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि हमला कैसे किया गया और इससे कितना नुकसान हुआ है। वाइट हाउस की ओर से भी अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ट्रंप ने क्या कहा है

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘आज रात कमांडर इन चीफ के तौर पर मेरे निर्देश पर अमेरिका ने नॉर्थवेस्ट नाइजीरिया में ISIS के आतंकियों के खिलाफ एक शक्तिशाली और बड़ा हमला किया। ये आतंकी लगातार निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर उनको बेरहमी से मार रहे थे। ऐसा कई सालों और सदियों में नहीं देखा गया था।’

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैंने पहले भी इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम बंद नहीं किया तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। आज रात ऐसा ही हुआ, जब अमेरिकी सेना ने कई सटीक हमले किए। यह सिर्फ अमेरिका ही कर सकता है। हमारा देश आतंकवाद को पनपने नहीं देगा।’

नाइजीरिया पर आक्रामक हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने पेंटागन को नाइजीरिया में ईसाइयों पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए सैन्य कार्रवाई की योजना बनाने का आदेश दिया है। इसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने भी ईसाइयों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हत्याओं और हिंसा में शामिल नाइजीरियाई लोगों और उनके परिवार के सदस्यों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। अमेरिका ने इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम एक्ट के तहत नाइजीरिया को ‘खास चिंता वाला देश’ घोषित किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts