दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ VHP का हल्लाबोल, पुलिस से धक्का-मुक्की

दिल्ली में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपू चंद्र दास की कथित मॉब लिंचिंग के विरोध में विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश हाई कमीशन के पास जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को हाई कमीशन से करीब एक किलोमीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता, साधु-संतों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और युनूस सरकार से माफी तथा भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने 22 दिसंबर को स्पष्ट किया था कि भारत सभी विदेशी मिशनों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

&nb

sp;

बांग्लादेश ने भारतीय कमीशन को किया तलब

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक बांग्लादेश ने मंगलवार को भारत में अपने डिप्लोमैटिक मिशनों पर हमलों पर गहरी चिंता जताई और नई दिल्ली और सिलीगुड़ी में हुई घटनाओं का विरोध करने के लिए भारतीय हाई कमिश्नर को तलब किया है.

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, “बांग्लादेश राजनयिक संस्थानों के खिलाफ जानबूझकर की गई हिंसा या धमकी की ऐसी हरकतों की निंदा करता है, जो न सिर्फ राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं, बल्कि आपसी सम्मान के सिद्धांतों और शांति और सहिष्णुता के मूल्यों को भी कमजोर करती हैं.”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts