प्रियंका गांधी को PM बनाकर देखो..बांग्लादेश विवाद पर बोले इमरान मसूद

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और हालिया हिंसक घटनाओं को लेकर भारत की राजनीति भी गरमा गई है। बांग्लादेश के छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद हालात बिगड़ने के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान देते हुए प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है। इमरान मसूद ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री होतीं तो वह इंदिरा गांधी की तरह सख्त और प्रभावी जवाब देतीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नाम के साथ गांधी जुड़ा है और वह इंदिरा गांधी की पोती हैं, जिन्होंने अपने समय में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था, जिसके जख्म आज भी नहीं भरे हैं। इमरान मसूद का यह बयान उस समय आया है जब भाजपा की ओर से कांग्रेस पर सवाल उठाए गए कि प्रियंका गांधी गाजा मुद्दे पर तो बोलती हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चुप हैं। इस पूरे मामले को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी तेज हो गई है।

बीजेपी बोली-राहुल पर किसी को विश्वास नहीं है

इमरान मसूद के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी पर किसी को विश्वास नहीं है.इमरान मसूद कह रहे हैं, राहुल गांधी को हटाओ और प्रियंका को लाओ. उन्होंने कहा कि रहुल गांधी लीडर ऑफ़ पलायन और लीडर ऑफ पर्यटन हो गए हैं. राहुल गांधी विदेश जाते हैं और भारत की सुपारी लेते हैं.

पति रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को PM पद का चेहरा बनाने की बात पर, बिजनेसमैन और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि हर तरफ से मांग की जा रही हैं कि प्रियंका को आगे आना चाहिए. यह भी मांग की जा रही है कि मुझे भी राजनीति में आना चाहिए. लेकिन अभी, हमें उन असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए जो लोगों से जुड़े हैं.

प्रियंका ने क्या कहा था?

हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार से हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर ध्यान देने को कहा था. प्रियंका ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की बेरहमी से हत्या का जिक्र किया. प्रियंका ने बांग्लादेश में भीड़ ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या की खबर को बेहद चिंताजनक बनाया है.प्रियंका ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में, धर्म, जाति, पहचान आदि के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध हैं. भारत सरकार को पड़ोसी देश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर ध्यान देना चाहिए और बांग्लादेश सरकार के साथ उनकी सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाना चाहिए.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts