चरका बालू खदान से रास्ता बनाने के विरोध में किसानों के पक्ष से अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बबेरू/बांदा।बबेरू तहसील के अधिवक्ताओं ने चरका बालू घाट के ठेकेदारों के द्वारा जबरन खेतों से सड़क बनाने जाने को लेकर किसान के पक्ष से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
बबेरू तहसील परिसर के उप जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को बबेरू अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं के द्वारा चरका गांव निवासी देवी दयाल पुत्र शिव प्रसाद के खेत से जबरन चरका गांव में हो रहे अवैध बालू खनन के ठेकेदारों के द्वारा जबरन रास्ता बनाया जा रहा है। जिसकी रोकथाम को लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा बबेरू उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार ज्ञापन सौंपा है। और कहां है कि जो बालू ठेकेदारों के द्वारा जबरन रास्ता बनाई जा रही है जिससे किसानों की फैसले बर्बाद होगी, जिसकी रोक लगाई जाए। जिसको लेकर बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार के द्वारा तुरंत तहसीलदार हेमराज सिंह बोनल व नायब तहसीलदार कुमार गौरव के द्वारा मौके पर भेजकर पैमाइश कराई गई है। जिसमें ठेकेदारों के द्वारा ज्यादा रास्ता चौड़ी कारण को लेकर किसानों के खेतों में मिट्टी डाली गई है, जिसमें किसानों ने ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग किया है। वही किसान देवीदयाल व अधिवक्ता शिवशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात दिन अवैध बालू का खनन करते हैं। और किसानों के खेतों से रास्ता निकाल कर दबंगई से ट्रैकों और ट्रैक्टरों को निकलते हैं जिससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts