बहनों का आपस में हुआ विवाद, एक ने दी जान

बबेरू/बांदा। कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव मे दो सगी बहनों मे विवाद होने पर एक 15 वर्षीय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया परिवारी ने इलाज हेतु सामु स्वा केन्द्र मे भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के परसौली गाव निवासी लक्ष्मी पुत्री अशोक उम्र 15 वर्ष आज दोपहर बाद दो सगी बहनों मे खाने को लेकर झगडा हो गया जिससे नाराज होकर कर कुछ देर बाद घर के अटारी के रस्सी के सहारे फांसी लगा दिया काफी देर बाद परिजनो ने देखा तो हडकम्प मच गया आनन फानन हेतु सामु स्वा केन्द्र मे भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजावत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया मृतिका चार बहनो एक भाई मे छोटी थी माँ पुष्पा सिंह का रो रोकर बुरा हाल है पिता मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। कोतवाली पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया जांच की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts