पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर आई ख़ुशख़बरी-पीटीआर की बाघिन पी-142 अपने 3 शावकों के साथ दिखी

नरैनी/बांदा। पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों से गुलजार है जहाँ पर्यटकों को बाघ के आसानी से दीदार हो जाते है। बतादें कि वर्ष 2008-09 में बाघ विहीन हो चुके पन्ना टाइगर रिजर्व में अब एक सैकड़ा के क़रीब बाघ हो चुके है। वहीं आज सोमवार 8 दिसंबर को पहली बार बाघिन पी-142 को अपने तीन शावकों के साथ विचरण करते देखा गया है। जिसका वीडियो नागपुर से आए पर्यटकों ने बनाया और गाइड अरुण यादव ने सोशल मीडिया में साँझा किया। उल्लेखनीय है की मडला के साथ साथ हिनौता गेट से भी पर्यटकों को खूब बाघों के दीदार हो रहे है आज रोमांचित वीडियो बाघिन के साथ शावकों को देखा गया जो पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के साथ वन्य जीव प्रेमियों व पन्ना जिलेवाशियों के लिए अत्यंत ख़ुसी की बात है पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ती बाघों की संख्या से बाघों की साइटिंग से पन्ना का पर्यटन और बढ़ेगा। हालांकि इस पूरे मामले पर पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मोहित सूद से बात की गई तो उनका कहना था की मामले की पुष्टि एक-दो दिन बाद कर पाऊंगा की बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है। हालांकि उन्होंने कहां की वीडियो सामने आया है। जानकारी लेने के बाद ही बता पाऊंगा क्योंकि अभी सीएम के कार्यक्रम में लगा हुआ हूँ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts