ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजन को बैटरी ट्राईसाइकिल वितरण

मुज़फ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट ने सामाजिक सरोकार का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल परिसर में दिव्यांगजन को बैटरी चलित ट्राईसाइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केबिनेट मंत्री अनिल कुमार और विशिष्ट अतिथि अति पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, लाभार्थियों और स्थानीय समाजसेवियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति द्वारा समाज के हित में लगातार बड़े स्तर पर परोपकारी कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ क्षेत्र के गरीब, असहाय तथा मजदूर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजन को बैटरी चलित ट्राईसाइकिलें उपलब्ध कराने की यह पहल उन लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी, जो चलने-फिरने में असमर्थता के कारण कई बार मूलभूत जरूरतें पूरा करने में भी कठिनाई महसूस करते हैं। मंत्री ने इस प्रयास को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए समाज के अन्य संगठनों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि मोहन प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उनकी मेहनत, संवेदनशीलता और समाज उत्थान की सोच के कारण हजारों गरीब और मजदूर परिवारों के जीवन में बेहतर बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे समाजसेवियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जो बिना किसी स्वार्थ के कमजोर वर्गों की मदद के लिए सदैव आगे रहते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को गरीब और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला कदम बताया और ट्रस्ट टीम की सराहना की।

कार्यक्रम में दर्जनों दिव्यांगजन को बैटरी चलित रिक्शा प्रदान की गईं। इन रिक्शाओं को पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई दिव्यांगजन ने बताया कि यह ट्राईसाइकिल उनके दैनिक जीवन में बड़ी सहूलियत देगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी। वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने पत्रकार जिशान मलिक, सलीम सलमानी, अजीज अहमद, महताब आलम और ईसा काज़मी को भी सम्मानित किया। समाज में उनके पत्रकारिता योगदान की सराहना की गई।

समारोह में उपस्थित प्रमुख लोगों में जगदीश प्रजापति, डॉ. प्रदीप प्रजापति, मनोज चौहान, सुंदरलाल प्रजापति, मुकेश प्रजापति, यादराम प्रजापति, विनोद प्रजापति, अमित त्यागी, डॉ. आशु नवाज, सलमान, यशपाल पुंडीर और मास्टर अनुराग पुंडीर शामिल रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस आयोजन ने न केवल दिव्यांगजन की सहायता की बल्कि समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts