बाँदा-/पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रानीदुर्गावती मेडिकल कॉलेज से फरार हुए 25 हजार के इनामिया बंदी अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है । 07.12.2025 को जिला कारागार बांदा में निरुद्ध अभियुक्त को इलाज हेतु रानीदुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था । इलाज के दौरान बंदी अभियुक्त ने मौका देखकर अस्पताल से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा टीमों का गठन करते हुए तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, संभावित स्थानों पर दबिश व मुखबिर की सूचना से समन्वय स्थापित करते हुए आज थाना कोतवाली नगर के केसीएनआईटी कॉलेज के पीछे भवानी पूर्वा परागी तालाब के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया जो कि मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा अतुल नाम के अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु कहे जाने पर स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया । आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया । घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, 03 खोखा कारतूस व 600 नगद रुपए बरामद हुए है।अभियुक्त के ऊपर डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।















