बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना नरैनी पुलिस द्वारा देर रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नरैनी-कालिंजर रोड पेट्रोल पम्प के पास खड़े है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर अभियुक्तों को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस व चार पहिया वाहन की डिग्गी में अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक पुत्र रजनीश निवासी ग्राम उजरौधा थाना रैगाँव जनपद सतना (म0 प्र0), शैलेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी पन्ना रोड उमरी हनुमान मंदिर थाना कोतवाली नगर जनपद सतना (म0 प्र0),बुद्धविलास पुत्र बोधन निवासी ग्राम गढ़ाव थाना बिसन्ड़ा जनपद बांदा, महिपत पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम बड़ेहा थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा व अभिलाष पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम खरौली थाना कमासिन जनपद बांदा है।















