राजस्थान के श्रीनाथजी में मिला विस्फोटकों का जखीरा,

राजस्थान राजसमंत जिले में पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। श्रीनाथजी थाना क्षेत्र में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप जब्त की। पिकअप में भारी मात्रा में डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें बरामद होने के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दो संदिग्धों को डिटेन कर लिया है।प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि बरामद किया गया विस्फोटक माइनिंग ब्लास्ट में उपयोग किया जाना था, लेकिन परिवहन के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि आमेट से नाथद्वारा की तरफ आ रही एक बिना नंबर की पिकअप को मंगलवार सुबह जांच के दौरान रोका गया। वाहन चालक के हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पिकअप की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली, जिसे देखते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई। पुलिस ने तत्काल वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक हिम्मत सिंह और उसके साथी भगवत सिंह को वहीं मौके से हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों से विस्फोटक सामग्री से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन उनके पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं मिला। डीएसपी राजावत ने बताया कि बिना दस्तावेजों के इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक का परिवहन कानूनन अपराध है। ऐसे में दोनों संदिग्धों से सख्त पूछताछ की जा रही है कि यह सामग्री कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस के अनुसार, माइनिंग क्षेत्र में उपयोग होने वाले विस्फोटक का परिवहन बेहद संवेदनशील मामला होता है और इसके लिए कड़े दिशा-निर्देश लागू हैं। बिना अनुमति इतना बड़ा स्टॉक ले जाना सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक माना जाता है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस सामग्री का उद्देश्य वैध खनन कार्य था या इसका इस्तेमाल किसी अन्य गतिविधि के लिए करने की योजना थी।

श्रीनाथजी थाना पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखकर एफएसएल टीम को सूचित किया गया है, जो बरामद सामग्री की जांच करेगी। वहीं, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि सप्लाई के पूरे नेटवर्क

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts