बबेरू/बांदा। बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बांदा चित्रकूट मंडल के मंडलायुक्त के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें स्टाप के कई लोग अनुपस्थिति पाए गए,जिसमें मंडलायुक्त के द्वारा कार्यवाही कर बेतन रोके जाने की बात कही है।
बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की दोपहर करीब बांदा चित्रकूट मंडल के मंडलायुक्त अजीत कुमार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है। जिसमें पूरे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हड़कंप मच गया। वही मंडलायुक्त के द्वारा ओपीडी, इमरजेंसी, महिला वार्ड, दवा काउंटर, सीसी टीवी, कैमरा व उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। जिसमें उपस्थिति रजिस्टर में डॉक्टर फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें कई लोगों के रजिस्टर में साइन नहीं थे, जिसमें मंडलायुक्त अजीत कुमार के द्वारा कार्यवाही व बेतन रोकें जाने की बात कही है। और कहा है कि सरकार के द्वारा अस्पताल खोले गए हैं, ताकि गरीब लोगों का इलाज हो सके सरकार की ओर से दी जाने वाली हर सुविधा मरीजों को मिल रही है, या नहीं मिल रही है। इन्हीं सभी को देखते हुए सीएचसी बबेरू का औचक निरीक्षण किया गया है। और जो सफाई ,पानी आदि की कमियां पाई गई हैं उनको सही करने के निर्देश दिए हैं। और जो अनुपस्थित कर्मचारी था उनके खिलाफ कार्यवाही व वेतन रोक जाने की बात की है। इस मौके पर बबेरू सीएचसी में तैनात डाक्टर रामनरेश पटेल, डाक्टर सिद्धार्थ मनोहर गुप्ता, डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ,फार्मासिस्ट ज्ञान सिंह ,अविनाश मिश्रा, स्टाफ नर्स सतवीर वार्डबॉय सूरज सहित अन्य स्टॉप मौजूद रहा।















