ट्यूबबलों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश-प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक

बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बॉदा नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने खराब ट्रान्सफार्मरों को समय से बदले जाने तथा खराब राजकीय ट्यूबबालों को तत्काल ठीक कराया जाने के निर्देश दिए तथा ठीक कराए गए ट्यूबबलों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिएस स्मार्ट मीटर की बिलिंग की जांच कराए जाने हेतु निर्देशित किया तथा कालू, कुआं चौराहे में खराब विद्युत पोलों को बदले जाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत को दिये।, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के आवास के ऊपर से विद्युत तार को हटाए जाने के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए सशहर में अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई जाने तथा प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए स शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किए जाने तथा जल निगम द्वारा पाइप डालने हेतु खोदी गई सड़कों को शीघ्र ठीक कराया जाने के निर्देश दिएस उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को वर्षा के बाद खराब हुई सड़कों की गड्ढा मुक्त करते हुए मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जजर से मनीपुर तक की सड़क तथा बांदा -कालिंजर- बघेल मार्ग सड़क मार्ग, काजी टोला से समसदीपुर की सड़क ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जसपुरा थाने के सामने की सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने तथा गड्ढा मुक्त की गई सड़कों का सूची देने के निर्देश दिए।
उन्होंने निराश्रित गौवंशों को संरक्षित किये जाने की कार्यवाही करने तथा गौशालाओं से संबंधित बिलों का शीघ्र भुगतान कराए जाने के निर्देश दिये। प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प के अन्तर्गत बाउन्ड्री व शौचालय का निर्माण कराये जाने तथा जर्जर विद्यालय के भवन से बच्चों को शिफ्ट किए जाने के संबंध में निर्देशित कियास, उन्होंने ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था को सुधार किए जाने तथा सफाई कर्मियों के विरुद्ध ,जो कार्य नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए सकिसानों को खाद की उपलब्धता कराने एवं समितियों से खाद वितरण की व्यवस्था दुरूस्त किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बबेरू मंडी में जाम की समस्या का निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया। हर घर नल जल योजना की समीक्षा में गॉवों में जलापूर्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। दाखिल खारिज का समय से निस्तारण किये जाने तथा वरासत के मांमलों का समय से निस्ताण करने के निर्देश दिये। खेत-तालाब योजना एवं सोलर पम्प वितरण किसानों को समय से कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फागिंग कराया जाने तथा कस्बा एवं ग्रामों में जल भराव की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए सबबेरू में खेल मैदान को विकसित करने तथा मार्कस से मनवाड़ा रोड की मरम्मत कराए जाने एवं धान खरीद केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व सांसद आर0के0सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित नगर पंचायत अध्यक्ष बबेरू विवेकानंद गुप्ता अजय पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts