बाल दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में रौनक शिक्षा के प्रति राकेश टिकैत का संदेश

शाहपुर: मंसूरपुर- शाहपुर मार्ग पर स्थित न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसधाड़ा में बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। अध्यापकों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को आकर्षक रूप से सजाया तथा बच्चों के साथ केक काटकर बाल दिवस की खुशियाँ साझा कीं। बच्चों को टॉफी, चॉकलेट व स्नैक्स वितरित किए गए और अध्यापकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचार व बाल प्रेम पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रेरित किया।
इसी क्रम में शाहपुर के एक मात्र प्ले स्कूल “माई छोटा स्कूल” में भी बाल दिवस का मनमोहक आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने फैंसी ड्रेस, गेम्स तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी को प्रभावित किया। स्कूल प्रबंधक ख़ुर्शीद सैफ़ी ने बच्चों को चॉकलेट, टॉफियाँ व उपहार देकर उत्सव की खुशी बढ़ाई और नेहरू जी के जीवन एवं योगदान पर बच्चों का मार्गदर्शन किया।


कस्बे के “केपीएस” स्कूल में भी बाल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जहाँ प्रबंधक हसीन सैफ़ी व प्रधानाचार्य मो बिलाल ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व, उनकी बाल-संबंधी सोच और जीवन शैली पर विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों को प्रेरित किया।
शाहपुर मंसूरपुर मार्ग स्थित संत चावरा स्कूल में बाल दिवस पर स्पोर्ट्स, फैंसी ड्रेस व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। स्कूल मैनेजर रेव. फादर जॉर्ज, प्रधानाचार्य जॉर्ज मैथ्यू, शिक्षकगण व छात्रों ने बैंड की धुन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में राकेश टिकैत ने कहा—जीना है तो लड़ना होगा, बढ़ना है तो पढ़ना होगा।
उन्होंने शिक्षा को संघर्ष और प्रगति का आधार बताते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव सैनी ने मेधावी छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट, तथा लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। प्रबंधक फादर जॉर्ज ने टिकैत जी को शाल व स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया और विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। वंही कस्बे के शाहपुर शाहपुर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नज़्म और आकर्षक नाट्य मंचन से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मा. सिकन्दर सिद्दिकी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, उनके बच्चों के प्रति प्रेम और बाल दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts