डाक विभाग से बनेगा पेंशनरों का जीवित प्रमाण

बांदा। पेंशनरों को अब जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। भारतीय डाक विभाग में बुजुर्ग पेंशनरों को राहत देने के उद्देश्य से उनके घर पर ही जीवित प्रमाण पत्र बनाकर देने की पहल शुरू कर दी है। बस पेंशनर को अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करना होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए पेंशनर को घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाकर दिया जाएगा। डाक अधीक्षक बांदा अरुण कुमार ने बताया कि डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व पेंशनर्स कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान अभियान शुरू किया इसमें चेहरा फिंगरप्रिंट व बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पेंशनर को यह सुविधा घर बैठे ही दी जा रही है। जो की 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 30 नवंबर तक जारी रहेगी। यह भी बताया कि यह सेवा आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर आधारित है प्रमाण पत्र बनने का एसएमएस भी पेंशनर्स के पास आएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि पेंशनर को अपने घर के नजदीक के पोस्ट आफिस में जाकर वहां के उप डाकपाल या पोस्टमैन तथा ब्रांच पोस्टमास्टर (ग्रामीण डाक सेवक) से संपर्क करना होगा। विभाग की इस सेवा के लिए पेंशनर को 70 शुल्क अदा करना होगा। यदि किसी को कोई जानकारी करनी है तो पोर्टल से ले सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts