राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिला पायलट संग राफेल में भरी ऐतिहासिक उड़ान,

अंबाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से भारत की सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रपति जिस राफेल विमान में सवार हुईं, उसकी पायलट एक महिला अधिकारी थीं। यह उड़ान न केवल राष्ट्रपति के साहस और प्रेरणा का प्रतीक बनी, बल्कि भारतीय वायुसेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का भी उदाहरण प्रस्तुत करती है।

जिस राफेल विमान में राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरी, वही विमान ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहा था, जिसने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक प्रहार कर दुश्मन खेमे में दहशत मचाई थी। राष्ट्रपति की यह उड़ान भारतीय वायुसेना के गौरव, तकनीकी क्षमता और महिला सशक्तिकरण—तीनों का संगम साबित हुई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts