भर्तृहरी मंदिर के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी — पुलिस ने जांच शुरू की

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध भर्तृहरी मंदिर के पास पुरुष स्नानघर के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अकबरपुर थाना पुलिस ने शव की पहचान खजाना मोहल्ला, अलवर निवासी लाउ पुत्र मिश्रीलाल (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में की।

शव के पास से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं, जिनकी जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भर्तृहरी मंदिर परिसर में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी का खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts