हांगकांग में विमान हादसा, रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा प्लेन.

हांगकांग में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक सोमवार को हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. ये विमान तुर्की की मालवाहक एयरलाइन एयर एसीटी का था, ये एमिरेट्स का विमान EK9788, बोइंग 747-481, स्थानीय समय अनुसार लगभग 03:50 बजे (19:50 GMT) दुबई से आ रहा था और रनवे पर एक वाहन से टकरा गया.सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे के दो ग्राउंड स्टाफ समुद्र में गिर गए. स्थानीय मीडिया, जिसमें सार्वजनिक प्रसारक आरटीएचके भी शामिल है, ने पुलिस के हवाले से बताया कि उन्हें बचा लिया गया, लेकिन बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. हालांकि विमान में सवार चार चालक दल के सदस्य बच गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

 

रनवे किया बंद

जिस रनवे पर ये हादसा हुआ उसे बंद कर दिया गया है, लेकिन हवाई अड्डे के अन्य दो रनवे अभी भी चालू हैं. एयरपोर्ट प्रशासन इस मामले पर जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हांगकांग की सरकारी उड़ान सेवा ने प्रभावित रनवे के ऊपर हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, जबकि अग्निशमन विभाग के जहाज भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

हवाई अड्डा प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली कम से कम 11 कार्गो फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं. हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए यह एक दुर्लभ घटना है, जिसका सुरक्षा रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

विमान कंपनी की नहीं आई प्रतिक्रिया

दुबई से आने वाला यह विमान स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 3.50 बजे हांग कॉन्ग उतरा था. हवाई अड्डे ने पुष्टि की कि विमान में एमिरेट्स की उड़ान संख्या थी. हालांकि एमिरेट्स ने रॉयटर्स की ओर से टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts