ग्राम पंचायत जमालपुर में धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना में नवनिर्मित मकान में गृह प्रवेश .

मालाखेड़ा। जमालपुर में एक आवासहीन विधवा महिला सोना देवी पत्नी रामचंद्र सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान आवंटित हुआ था। जिसे समय पर पूर्ण कर समस्त किश्त लाभार्थी को प्रदान की गई। ग्राम पंचायत जमालपुर की ओर से धनतेरस के शुभ अवसर पर गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर के संदेश को लाभार्थियों को पढ़कर सुनाया और ग्राम पंचायत की ओर से गिफ्ट हैंपर और मिठाई उपहार स्वरूप प्रदान किए। लाभार्थी सोना देवी ने समस्त प्रशासन को धन्यवाद दिया जिनके प्रयासों से आज इनका पक्के घर का सपना सच हुआ। इस अवसर समाज सेवी भारत सिंह चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी लाखन सिंह, सत्यपाल सिंह, पंच सुरेंद्र सिंह, पंच मोहर सिंह जैकेंद्र सिंह, रामदास सिंह आदि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts