पटाखा बनाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार .

बांदा। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध रुप से पटाखा बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि कल देर शाम को थाना कमासिन पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राछा में एक व्यक्ति अपने घर के अन्दर अवैध रुप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है । प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर छापेमारी कर अवैध रुप से पटाखों का निर्माण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । मौके से निर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखे, बारूद, विस्फोटक रासायनिक पदार्थ, पटाखे बनाने के उपकरण एवं निर्माण में प्रयुक्त आदि सामग्री बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम चुनवाद पुत्र गोरेलाल निवासी राछा थाना कमासिन जनपद बांदा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts