सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा नेता सत्यम कुमार

बुढाना। भाजपा नेता सत्यम कुमार ने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भैंट कर बुढ़ाना क्षेत्र के विकास कार्यों व आगामी विधानसभा चुनाव‌ को लेकर चर्चा की। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सत्यम कुमार को लेकर कहा कि समाज को आज सत्यम कुमार जैसे कार्यकर्ताओं की बहुत ही सख्त जरुरत है जो बिना लोभ लालच संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। उन्होंने सत्यम कुमार को बुढ़ाना क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी के लिए मथुरा जैसी ही मेहनत करने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने वालों में बागपत जिले के भाजपा अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि युवा भाजपा नेता सत्यम कुमार गांव‌ मुंडभर के हैं। जो बीते वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान के द्वारा मथुरा लोकसभा के जिला विस्तारक के रूप में तैनात किए गये थे। जिसमें उन्होंने सांसद हेमामालिनी के चुनाव में पूरी ताकत लगा अपने समाज के लोगों को हेमामालिनी के पक्ष में एकजुट करने का काम किया था। जिसमें वे 5 लाख से भी अधिक वोटों से जीती थी। सत्यम कुमार फिलहाल मुजफ्फरनगर जनपद के वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने के लिए जी तोड मेहनत कर रहे हैं। उनकी मुख्यमंत्री योगी से हुई मुलाकात को लेकर समझा जा रहा है कि सत्यम कुमार को विधानसभा चुनाव के दौरान कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts