बांदा।आयोजित राष्ट्रीय गौशाला संगोष्ठी में इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बांदा से महेश कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष गौ रक्षा, अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और न्यायमूर्ति जी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष माननीय श्याम बिहारी गुप्ता भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्हें पुनः गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे द्वारा आयोजित किया गया था। गौशाला संगोष्ठी के दौरान गुजरात, झारखंड, बिहार, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने आत्मनिर्भर गौशाला चलाने के लिए विशेष चर्चा की। उत्तर प्रदेश में संचालित स्थाई और अस्थाई गौशालाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय भिखारी प्रजापति ने गौ रक्षा के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। बांदा से जिला सहसंयोजक संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रभंजन गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह, पवन कुमार द्विवेदी आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।















