‘आजकल नकारात्मकता बिकती है’, हर्षित राणा और गौतम गंभीर पर यह क्या बोल गए आर अश्विन?

युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर भारतीय क्रिकेट में छिड़ी बहस ने अब नया मोड़ ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में राणा के चयन पर पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सवाल उठाते हुए हेड कोच गौतम गंभीर पर पक्षपात का आरोप लगाया था। श्रीकांत ने कहा कि राणा टीम में गंभीर की “हाँ में हाँ” मिलाने की वजह से शामिल हुए हैं। इस टिप्पणी पर गंभीर ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आलोचकों को जिम्मेदारी से बयान देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ यूट्यूब व्यूज या चर्चा पाने के लिए किसी खिलाड़ी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

वहीं, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस विवाद में गंभीर के समर्थन में उतर आए हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि आलोचना खेल का हिस्सा है, लेकिन यह निष्पक्ष और मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत टिप्पणियां उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाल सकती हैं। अश्विन ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर हर्षित राणा अपने डेब्यू से पहले ऐसी कड़ी आलोचना झेल रहे हैं, तो इसका असर उन पर और उनके परिवार पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा, “कौशल या तकनीक पर टिप्पणी करना ठीक है, लेकिन किसी की नीयत या चरित्र पर सवाल उठाना गलत है।”

अश्विन ने आगे कहा कि आज के दौर में नकारात्मकता जल्दी बिकती है क्योंकि उसके दर्शक बढ़ गए हैं, लेकिन खिलाड़ियों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसी प्रवृत्ति से बचना चाहिए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें शुभमन गिल पहली बार शॉर्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts