आकांक्षा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया हस्तिनापुर का शैक्षिक भ्रमण,

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। आकांक्षा कॉलेज मीरापुर के बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने आज महाभारत कालीन तीर्थस्थल हस्तिनापुर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पांडव टीले, रघुनाथ महल, जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, पांडेश्वर महादेव मंदिर, कर्ण मंदिर तथा द्रौपदी घाट जैसे पौराणिक स्थलों का अवलोकन किया और भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनुराधा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से छात्रों को न केवल इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिलती है, बल्कि वे अपने देश की पौराणिक धरोहरों को देख कर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों के विकास में सहायक होते हैं।

भ्रमण के दौरान इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर पंकज कुमार ने छात्रों को महाभारत काल से जुड़े विभिन्न स्थलों का ऐतिहासिक महत्व समझाया। वहीं शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करता है, जिससे उनका ज्ञान सजीव होता है और वे अपनी सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ते हैं।

इस अवसर पर कॉलेज की सहायक प्रोफेसर कुसुम साहू एवं मानसी शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। भ्रमण के दौरान छात्रों में उत्साह और जिज्ञासा देखने योग्य रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts