घासीपुरा दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव, दीपक हुड्डा बने मुख्य अतिथि

मुजफ्फरनगर मंसूरपुर क्षेत्र के घासीपुरा गांव में आयोजित पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और जोश के साथ हुआ। अंतिम दिन अखाड़े में पहलवानों ने अपने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहलाद घड़ी के विशाल दुलहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीता, जबकि जुबेर मुजफ्फरनगर ने आफताब तावली को हराया। कोकल्लू मेरठ ने वंश नारा पर जीत दर्ज की, वहीं नगमा मेरठ ने शाइस्ता बागपत को पछाड़ा। कार्तिक बड़ौत ने मुनेश सहारनपुर को पराजित कर सबका ध्यान आकर्षित किया।

दंगल के संरक्षक विजय राज सिंह ने सभी विजेता पहलवानों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्केट कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों से हाथ मिलवाया और खेल भावना से मुकाबले की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि कुश्ती और कबड्डी मिट्टी से जुड़े खेल हैं, जिनसे खिलाड़ी न केवल फिट रहते हैं बल्कि देश का नाम भी रोशन करते हैं। उन्होंने युवाओं से इन पारंपरिक खेलों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में दीपक हुड्डा को गदा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्तिक बड़ौत को सर्वाधिक कुश्ती जीतने पर विशेष पुरस्कार दिया गया। आयोजन में अध्यक्ष श्यामपाल सिंह, ओमपाल सिंह, राजेंद्र अहलावत, नरेंद्र त्यागी, राजेंद्र सिंह, अशोक बालियान, युद्धवीर सिंह और सब इंस्पेक्टर किशन सिंह सहित पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। दंगल के समापन पर ग्रामीणों ने विजेता पहलवानों का फूलमालाओं से स्वागत किया और विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts