मुजफ्फरनगर में आंगनबाड़ी केंद्रों की कई गंभीर समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। केंद्रों पर शौचालय बंद होना, पेयजल की खराब व्यवस्था, राशन वितरण की सूचना अभिभावकों तक न पहुंचना जैसी समस्याएं आम हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों का खुलने का निश्चित समय नहीं है और स्टाफ अपने अलग-अलग दिन केंद्र खोलता है, जिससे बच्चों को पढ़ाई और पोषण से वंचित रहना पड़ता है। इसके अलावा आंगनबाड़ी सेविकाएं बच्चों का राशन पूर्ण रूप से नहीं देती हैं और शिकायत करने पर अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए जिला अध्यक्ष विक्की चावला, जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला महामंत्री मौहम्मद नदीम अंसारी, जिला सचिव रविकांत सहित अन्य पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में सुधार की स्पष्ट मांग करते हुए कहा गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन, शौचालय व पेयजल की बेहतर व्यवस्था और राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा प्रभावित न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में विपिन सिंघल, संजय चावला, संजय गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, प्रवीन कुमार, विनय कुमार, अनिल गर्ग, विजय गोयल, गौरव सिंघल, सन्नी अहलूवालिया, नितिन बालियान और श्रय मित्तल भी शामिल थे।















