बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा लूट के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को घटना के 12 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि 4 अक्टूबर 25 को देर रात्रि थाना कोतवाली देहात पर सत्यम निवासी भज्जू का पुरवा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह आरटीओ चौराहा गुरेह के पास मोमोज के दुकान किए हुए है, दो परिचित व्यक्ति आकाश और राहुल जो अक्सर उसकी दुकान आते थे, शाम को उसकी दुकान पर आए और गाली गलौज करते हुए उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर कृषि विश्वविद्यालय की ओर ले गए तथा उससे 02 एंड्रायड मोबाइल फोन व 325 रुपये नकद लूट लिए । सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे इसी क्रम में आज प्रातः सूचना पर दोनों अभियुक्तों का ग्राम जारी के पास बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया सारा सामान, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश पुत्र भरत प्रसाद निवासी भज्जू का पुरवा गुरेह थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा हाल पता आजाद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा व राहुल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम देवरथा थाना बबेरू जनपद बांदा है।















