सोरम कबड्डी क्लब ने मारी बाजी, बसेड़ा टूर्नामेंट में जीता प्रथम खिताब

शाहपुर। बसेड़ा में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ, जिसमें सोरम कबड्डी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। ओलंपिक संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मुकाबले में सोरम क्लब ने मेरठ की बीके योद्धा एकेडमी को बड़े अंतर से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के दौरान खेले गए रोमांचक फाइनल में सोरम कबड्डी क्लब ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। बीके योद्धा एकेडमी के खिलाड़ी कई बार वापसी करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सोरम के डिफेंडर और रेडर दोनों ने बेहतरीन तालमेल के साथ खेल दिखाकर विरोधियों को कोई मौका नहीं दिया। नतीजतन सोरम क्लब ने 30-15 के बड़े अंतर से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी व ₹21,000 का नगद पुरस्कार हासिल किया।इससे पहले सेमीफाइनल में भी सोरम कबड्डी क्लब का दमखम देखने को मिला। गुरुकुल एकेडमी बसेड़ा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सोरम के खिलाड़ियों ने एकतरफा अंदाज में खेल दिखाया और 27-10 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों के दमदार खेल का जमकर आनंद उठाया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
सोरम कबड्डी क्लब की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts