अलवर। इटोली राजकीय सीनियर स्कूल में आयोजित अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में राठ इंटरनेशनल के खिलाड़ी रुद्राक्ष शर्मा का राज्य स्तरीय टीम में चयन हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कौशिक ने बताया कि रुद्राक्ष शर्मा टीम में ओपनर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत स्कूल की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।
रुद्राक्ष इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। अगस्त माह में भोपाल में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जॉन क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, पिछले वर्ष अंडर-16 राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन टूर्नामेंट में रुद्राक्ष ने दोहरा शतक जमाया था, जो 17 वर्ष की आयु में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला रिकॉर्ड है।
प्रधानाचार्य ने रुद्राक्ष के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा है वह आगे भी इसी तरह अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
रुद्राक्ष स्कीम नंबर 10 का निवासी है और वह श्री सुनीत शर्मा के पुत्र हैं।















