साहिब अंसारी को बनाया गया छात्र सभा बुढ़ाना का विधानसभा अध्यक्ष

बुढ़ाना। छात्र सभा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुंवर विश्वास ने बीती रविवार की देर रात बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर आयोजित हुए एक भव्य समारोह में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मोजूदगी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजिनियर विनित कुशवाह की संयुक्त अनुमति से मौहम्मद साहिब को समाजवादी पार्टी छात्र सभा का बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र का नया अध्यक्ष मनोनीत करते हुए हाथों हाथ नियुक्ति पत्र भी सौंपा और आशा जताते हुए ये भी कहा कि आप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नितियों एवं सिद्धान्तों को सभी जन जन तक पहुंचाते हुए समाजवादी पार्टी को और भी अधिक मजबूत और गतिशीलता प्रदान करने का काम करते रहेंगें। इस दौरान‌ यहां पर मुख्य रुप से समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर एसपी पटेल, समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी और समाजवादी पार्टी बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अकरम खान आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts