खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव ने किया स्कूल का निरीक्षण

बुढ़ाना। खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव ने कंपोजिट स्कूल डुंगर में पहुंचकर स्कूल का औचक निरीक्षण किया वहीं दूसरी और इसी स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाथ धुलाई दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार आज सोमवार के दिन खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर के प्रभारी प्रधान अध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। जिसमें सहायक अध्यापक देवेंद्र कुमार ने स्वच्छता के संबंध में सभी बच्चों को महत्वपूर्ण तरीकों से अवगत कराया। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि स्कूलों में हाथ धुलाई दिवस बीमारियों को रोकने और स्वास्थ्य में सुधार के लिए साबुन और पानी से हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। स्कूलों में बच्चों को उचित स्वच्छता सेवाओं के बिना बीमारी फैलने का केंद्र बन सकता है। यह एक वैश्विक अभियान है। जो बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार करता है और कुपोषण के जोखिम को कम करता है। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के द्वारा स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को जांचा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts