अतर्रा/बांदा। बेटियां निडर होकर आगे बढ़ रही हैं उत्तर प्रदेश में बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। बेटियों की तरफ कोई गलत उठाकर नहीं देख सकता बेटियों व महिलाओं को सोशल मीडिया का उपयोग सुरक्षित तरीके से करना चाहिए अपनी प्राइवेसी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए उक्त बातें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने थाना परिसर में मिशन शक्ति जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए कही।
सोमवार को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत मिशन शक्ति रैली को कस्बे के हिंदू इंटर कॉलेज से अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज वी क्षेत्राधिकार प्रवीण कुमार यादव की अगवाई में निकल गई जिसको भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली कस्बे के हिंदू इंटर कॉलेज से गांधी चौक तक हाथ में बेटियां वह महिलाओं के सशक्तिकरण के नारों से लिखी हुई तख्ती व जागरूकता व महिलाओं में सशक्तिकरण को लेकर नारों के साथ गांधी चौक तक गई वहां से थाना परिसर में रैली का समापन हुआ थाना परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं निडर होकर आगे बढ़ रही हैं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बेटियां व महिलाएं सोशल मीडिया का उपयोग सुरक्षित तरीके से करें अपनी प्राइवेसी किसी से शेयर ना करें कोई भी दिक्कत परेशानी होने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें। क्षेत्राधिकार यादव ने कहा कि आज बेटियां हर तरह से सक्षम है जागरूक हैं और हर मुसीबत से लड़ने की क्षमता रखती हैं । रैली के दौरान अतर्रा डिग्री कॉलेज, हिन्दू इंटर कॉलेज ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज एनसीसी कैडेटों की संख्या सराहनी रहीइस दौरान, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी पीयूष पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह सहित थाना अतर्रा के महिला एवं पुरुष कांस्टेबल सहित प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, राकेश कुमार, एनसीसी प्रभारी संतोष द्विवेदी, बीरेंद्र दीक्षित, मधु सविता, डाक्टर पंकजा मिश्रा, संतोष कुमार, नम्रता सिंह , श्याम निगम, तथा डिग्री कालेज की महिला स्टाफ एवं बालिकायें सम्मिलित रही।















