मालाखेड़ा। सहकारिता विभाग कृषि तथा प्रशासन की ओर से इन दोनों अलवर जिले सहित मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में जरूर के अनुसार डीएपी उर्वरक उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है जिसके चलते किसान दुविधा में फंसा हुआ है। ग्राम सेवा सहकारी समिति जमालपुर पर करीब 700 से अधिक सदस्य हैं। जहां इस समय में डीएपी उर्वरक 600 बेग ही आवंटित हुए हैं। जिसके चलते काफी किसान को डीएपी उर्वरक नहीं मिल पाया। ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल, ग्राम पंचायत की ओर से सहकारिता विभाग, कृषि विभाग प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करते हुए बताया है कि लाल प्याज की फसल तथा सरसों की बुवाई के लिए डीएपी उर्वरक खाद जरूरी है।
जमालपुर पंचायत प्रशासक कुसमा देवी सहित किसान वर्ग से जुड़े प्रभु सिंह विक्रम सिंह भारत सिंह के अलावा संचालक मंडल के मलीराम, मदनलाल, रामहेत, छोटेलाल, जनक सिंह ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम सेवा सहकारी समिति जमालपुर में एक दर्जन से अधिक गांव के लोग उर्वरक ले जाते हैं तथा समिति में 700 से अधिक सदस्य हैं इसलिए 2000 डीएपी बैक की जरूरत है जो आवंटन किया जाए















