बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत औगासी यमुना नदी का फिर से जल स्तर बढ़ने लगा है। जिसमें यमुना नदी से जुड़े बाकल, जलालपुर,मँझिवा, मिर्जापुर में जो निकालने के लिए रपटा बना हुआ था,जिससे लोगों का आवागमन होता था, लेकिन यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से रपटे के ऊपर से सड़क के ऊपर पानी बहने लगा है। जिससे आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है रपटों के ऊपर तीन से चार फूट पानी भर गया है, जिससे लोगों का आवागमन नाव के माध्यम से ही हो रहा है, अगर यमुना नदी का जलस्तर कम नहीं हुआ तो कई गांव बाढ़ की चपेट पर आ जाएंगे। वही बाकल गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि गया प्रसाद के द्वारा आज रविवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। जिससे रपटे के ऊपर पानी भर गया है। और जो रपटा बना हुआ था। जिससे औगासी और बाकल जाने वाला रास्ता था, उसके ऊपर से पानी भर गया है, जिससे आवा गमन बाधित,है,जिस गांव के लोगों के निकलने के लिए नाव लगाई गई है, चार पहिया वाहन दो पहिया वाहन पर रोक लगा दी गई है। ताकि किसी प्रकार का खतरा न हो सके।
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन















