मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन वाहन चोर गिरफ्तार,

मुजफ्फरनगर में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नई मंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोहजनी तगान निवासी हर्षित त्यागी ने थाना नई मंडी पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल (नं. यूपी 12 बीएस 4026) ईवान हॉस्पिटल की पार्किंग से चोरी हो गई है। इस पर थाना नई मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षकों और अधिकारियों के निर्देशन में 5/6 सितंबर 2025 की रात बिलासपुर चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भोपा फ्लाईओवर के पास खंडहर पड़े मकान में कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के दौरान छह चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts