मुजफ्फरनगर के ग्राम खामपुर में असजद हुसैन द्वारा आयोजित पीडीए पंचायत में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने भाजपा सरकार पर पीडीए के अधिकार व हिस्सेदारी खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस संविधान और आरक्षण के जरिए पीडीए को सम्मान और अधिकार मिलने चाहिए, उसे कमजोर किया जा रहा है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही पीडीए के हक और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं।
नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए मतदाताओं के वोट चोरी और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कर चुनाव आयोग को मोहरा बना रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी रोकने और आरक्षण व संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष और आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। पंचायत की अध्यक्षता इंतसार नेता और संचालन आयोजक असजद हुसैन ने किया। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, साबिर प्रधान, इमलाक प्रधान, प्रधान जुबेर बढ़ीवाला, रिजवान प्रधान, मौ. असाद, अब्दुल समद, मैनुद्दीन और मुजस्सिम आदि ने भी संबोधित किया।















