बांदा। 1 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलने वाले नो हेलमेट नो पेट्रोलष् अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05 सितंबर को बांदा जनपद में भूरागढ़ एवं मटौंध क्षेत्र के अंतर्गत संचालित पेट्रोल पंपों का एआरटीओ श्याम लाल,पीटीओ रामसुमेर यादव के द्वारा निरीक्षण किया गया। बिना हेलमेट वालों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करते हुए 23 वाहन चालकों का चालान भी किया गया।
अभी 3 दिन पूर्व भी एआरटीओ श्यामलाल एवं पीटीओ राम सुमेर यादव के द्वारा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों में ष्नो हेलमेट नो फ्यूलष् अभियान के अंतर्गत गहन चेकिंग करते हुए सभी पेट्रोल पंपों के संचालकों को हिदायत देने के साथ-साथ उपस्थित दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में बताया गया और बिना हेलमेट के किसी को भी तेल न दिया जाए इसके लिए शक्त हिदायत भी दी गई थी।एआरटीओ शंकर लाल एवं पीटीओ राम सुमेर यादव के द्वारा सभी को हिदायत देते हुए जानकारी प्रदान की कि सुरक्षा मानकों को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह सुरक्षा कवच का प्रयोग सुनिश्चित करें और प्रदेश में होने वाली घटनाओं को कम करने पर अपना सहयोग प्रदान करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा कृपया हम सभी को अपना सहयोग प्रदान कर अपना जीवन सुरक्षित करें।















