कर्नाटक की राजनीति में RSS का गीत चर्चा का केंद्र बन गया है। हाल ही में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने विधानसभा में आरएसएस की प्रार्थना गाकर सभी को चौंका दिया था। अब कांग्रेस विधायक एच. डी. रंगनाथ ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने विधानसभा में आरएसएस की प्रार्थना की कुछ पंक्तियां गाईं और कहा कि उन्होंने इस गीत का अर्थ पढ़ा है, जिसमें उन्हें कोई आपत्तिजनक बात नहीं लगी। रंगनाथ ने माना कि गीत में सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश है। कांग्रेस नेताओं की इस नई पहल ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है और राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है।















