पंजाब के होशियारपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट, 100 से अधिक लोग घायल

पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियाला गांव के पास  एलपीजी से भरे एक टैंकर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts