10 रुपये की ये चीज गले की खराश कर देगी दूर, एक्सपर्ट ने बताया

मानसून का महीना अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है. इस मौसम में वायरल फीवर, इंफेक्शन, फूड प्वाइजनिंग और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती है. इस मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, जो बीमारियों का कारण बनते हैं. मानसून में अक्सर लोगों का गला खराब रहता है. ये समस्या कभी-कभी इतनी बढ़ जाती है कि, कुछ निगलने में भी काफी दिक्कत आने लगती है. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. गला खराब होने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण, मौसमी एलर्जी, और वातावरण में बदलाव. वहीं, कुछ लोगों को धूल से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे गले में खराश हो सकती है.गले की खराब को ठीक करने के लिए अक्सर देसी नुस्खे ही काम आते हैं. जैसे कोई काढ़ा बनाकर पीना या किसी खड़े मसाले का सेवन करना. अगर आप भी गले की खराश या दर्द से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि कैसे सिर्फ 10 रुपये की चीज से आप गले की समस्याओं से राहत पा सकते हैं.

एक्सपर्ट ने बताया गले की खराश दूर करने का देसी नुस्खा

जयपुर की क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट मेधावी गौतम बताती हैं कि, गले की खराश और दर्द से राहत दिलाने के लिए 10 रुपये में आने वाली अदरक एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, गले की खराश से राहत दिलाने में मददगार है.

हल्दी का ऐसे करें इस्तेमाल

एक्सपर्ट ने हल्दी को भी गले की खराश दूर करने के लिए फायदेमंद बताया है. वो कहती हैं कि, हल्दी की चाय या दूध में मिलाकर पी सकते हैं. जब भी हल्दी लें तो उसके साथ काली मिर्च पाउडर को जरूर मिलाएं. इससे हल्दी बॉडी के अंदर बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होगी.

दालचीनी भी है कारगर

तीसरा ऑप्शन है दालचीनी. ये भी गले की खराश से राहत दिलाने में मददगार है. दालचीनी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, गले को आराम देते हैं. इसे आप गर्म पानी में उबालकर पी सकते हैं. इसके साथ मुलेठी भी मिला सकते हैं. इससे बेहतर रिजल्ट मिलेगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts