पुतिन ने ट्रंप की पोल खोली! भारत पर दबाव, लेकिन अमेरिका-रूस व्यापार में 20% उछाल

अमेरिका और भारत के रिश्तों में खटास की एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ फरमान है। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50% तक का टैरिफ इसलिए लगाया क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलासा किया है कि ट्रंप के कार्यकाल में खुद अमेरिका और रूस के बीच व्यापार 20% बढ़ा।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप भारत पर दबाव बनाकर अमेरिका-रूस संबंधों की सच्चाई छिपाना चाहते थे। जबकि आंकड़े साफ दिखाते हैं कि अमेरिका और रूस ने ऊर्जा, तकनीक और कृषि क्षेत्र में बिजनेस बढ़ाया है। इससे भारत के कूटनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि जब अमेरिका खुद रूस से व्यापार बढ़ा रहा है तो भारत पर धौंस क्यों?

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts