मैपल्स एकेडमी में तिरंगे संग गूंजे देशभक्ति के गीत और नारे

मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान-2025 के तहत मैपल्स एकेडमी, बुढाना में भव्य राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन का संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने वाइस प्रिंसिपल क्षितिज कुमार को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीतों और जोश से भरे नारों की गूंज ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मंच पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने देश के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाने वाली भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के आयोजन में क्षितिज कुमार और विपिन कुमार की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। डॉ. राजीव कुमार ने उपस्थित सभी लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।हर घर तिरंगा अभियान-2025 का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत पूरे जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास के मार्गदर्शन में सभी विद्यालयों में विभिन्न देशभक्ति गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

मैपल्स एकेडमी के छात्रछात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। मंच पर प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने जोश और गर्व से भरे नारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों श्रुति, तनुश्री, आराध्या, कनिका और नायसा को सम्मानित किया गया।इस अवसर ने केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया बल्कि उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और सम्मान का संदेश भी दिया। हर घर तिरंगा अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम बुढाना में देशभक्ति की एक मिसाल बन गया, जिसने विद्यालय और समाज में देश के प्रति प्रेम और गर्व की भावना को और सशक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts