व्यापार मंडल के साथ एसएसपी की गोष्ठी, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा, जिन्हें एसएसपी ने ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि पुलिस-व्यापारी समन्वय को मजबूत कर शहर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान आईआईए के प्रमोद सडाना, सीआईएस सरदार हरेंद्र सिंह चड्ढा, सुरेंद्र गुप्ता, काष्ठ कला उद्यमी औसाफ गुड्डू, साबिर अली खान समेत कई उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts