मुजफ्फरनगर में 21 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों को लेकर प्रशासन की बैठक

मुजफ्फरनगर में आगामी 21 अगस्त से शुरू होने जा रही अग्निवीर भर्ती रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में प्रशासन और सेना अधिकारियों के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह और सेना भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।यह रैली 21 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगी और इसमें प्रदेश के 13 जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। रैली चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी। जिन जिलों से युवा इस भर्ती रैली में भाग लेंगे, उनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर शामिल हैं। सेना की ओर से बताया गया कि इस भर्ती रैली में करीब 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे और प्रतिदिन लगभग 1200 अभ्यर्थियों की उपस्थिति होगी।अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रैली से पहले पेयजल, साफसफाई, बेरीकेटिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइट, शौचालय, सड़क की मरम्मत, नुमाइश मैदान की सफाई, एम्बुलेंस और चिकित्सा सुविधाओं जैसी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। इसके अतिरिक्त विद्युत पोलों पर पॉलिथीन लगाए जाने और सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए ऐसे पंडाल लगाए जाएं जिनमें पानी प्रवेश कर सके।परिवहन विभाग को पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, जिससे दूरदराज से आने वाले अभ्यर्थियों को आनेजाने में कोई असुविधा हो। वहीं, अग्निशमन विभाग को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयार रहने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि जिन्हें भी जिस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है, वे उसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही हो।बैठक में पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदु सिद्धार्थ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह, सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts