सिर्फ एक तरफ से बच्चे को दूध पिलाने वाली मां को हो सकती हैं ये दिक्कतें

मां बनना हर महिला की लाइफ का सबसे खास पल होता है. प्रेग्नेंसी से लेकर डिलविरी तक शरीर और लाइफ में कई तरह के बदलाव आते हैं. बच्चे के जन्म के बाद भी बहुत सी बातों का ख्याल रखना चाहिए. इसलिए स्तनपान करवाने वाली मदर्स को सही डाइट लेने के लिए कहा जाता है. क्योंकि उससे बच्चे को पोषक मिलता है. वहीं जब को महिला पहली बार बनती है, तो उन्हें बहुत सी बातों के बारे में नहीं होता जिसके कारण वह अनजाने में ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कुछ गलतियां कर देती हैं.इसमें बच्चे को सही तरीके से ब्रेस्टफीडिंग करवाने के सही तरीके का ध्यान रखना चाहिए. लेकिन वहीं कुछ महिलाएं बच्चे को सिर्फ एक ब्रेस्ट के द्वारा ही फीडिंग करवाती हैं. शायद उनके लिए यह कंफर्टेबल हो सकता है. लेकिन इससे बच्चे को वहीं आदत लग सकती हैं. इसके अलावा यह महिला की सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट से

बच्चे को एक तरह से दूध पिलाने से मां को हो सकती हैं समस्याएं

दिल्ली में बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्रिंसिपल कंसल्टेंट लैक्टेशन डॉक्टर डॉ. शची बावेजा ने बताया कि जो मां अपने बच्चे को एक तरह से ही ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं शुरुआत में उन्हें सूजन या फिर कुछ लिक्विड भरा हुआ महसूस हो सकता है. जन्म के तीसरे-चौथे दिन के दौरान, काफी मात्रा में दूध का प्रोडक्शन होता है और स्तन कड़े और भारी हो जाते हैं, इसे “शारीरिक वृद्धि” कहा जाता है. ब यदि बच्चा एक तरफ से दूध नहीं पी रहा है, तो उस तरफ दूध के जमने से महिला को परेशानी हो सकती हैं, जिससे मां को दर्द या बुखार जैसी समस्या हो सकती हैं. अगर ब्रेस्ट में ही दूध नहीं निकलता जाता है, तो इससे ब्लॉकेज या फिर कुछ मामलों में स्तन में फोड़ा हो सकता है.

वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक

एक्सपर्ट ने बताया कि इसके कारण दोनों ब्रेस्ट के आकार में फर्क नजर आ सकता है. जैसे-जैसे दिन बीतते हैं और बच्चा केवल एक ही ब्रेस्ट से दूध पी रहा है, तो इसके कारण दूसरे बेॅस्ट वह धीरे-धीरे दूध प्रोड्यूस होने बंद हो जाएगा और इस तरह वह आकार में छोटा हो जाएगा. इससे दोनों ब्रेस्ट एक दूसरे से अलग दिखेंगे और फिट कपड़े पहनने में अंकंफर्टेबल महसूस होगा. मां के कंधे और हाथों में उस तरफ खिंचाव हो जहां से बच्चा दूध पी रहा है.

एक तरफ से दूध पिलाना क्या बन सकता है ब्रेस्ट कैंस का कारण?

कहा जाता है कि अगर मां बच्चे को दूसरे तरफ से दूध नहीं पिलायगी, तो इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. लेकिन ऐसा नहीं है. यदि उसका दूध जमा हो गया है या अनयूज्ड ब्रेस्ट में गांठ कैंसर में नहीं बदलती. ब्रेस्ट कैंसर से बचाव ब्रेस्टफीडिंग के दौरान हार्मोनल चक्र में रुकावट के कारण होता है और यह दोनों स्तनों के लिए होता है.

बच्चे को एक तरह से ब्रेस्टफीडिंग करवाने से क्या होता है?

अगर आपका बच्चे सिर्फ एक ब्रेस्ट से ही दूध पीता है, तो ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकती हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं ज्यादातर कारण शिशु में होते हैं जैसे टॉर्टिकोलिस यह एक ऐसी स्थिति में जिसमें गर्दन की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, इससे सिर एक तरह मुड़ और अकड़ जाता है. मांसपेशियों में तनाव भी इसका कारण हो सकता है. जिस तरह से शुरुआती दिनों में बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करवाई गई थी, अगर कई दिनों तक सिर्फ एक ही स्तन से बार-बार दूध पिलाया जाता है, तो अनयूज्ड ब्रेस्ट में दूध का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे बच्चे दूसरे तरफ से दूध पीना पसंद करता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts