मुजफ्फरनगर के ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, पुलिस ने बढ़ाई रात्रि गश्त

मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बीते कुछ दिनों में रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने और ड्रोन उड़ते दिखाई देने की सूचनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले की पुलिस ने रात्रि गश्त को और अधिक सघन कर दिया है। जिन गांवों से ऐसी सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, वहां संबंधित थाना पुलिस डॉयल 112 की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।पुलिस द्वारा गांवगांव जाकर ग्राम सुरक्षा समितियों, ग्राम प्रधानों और सम्मानित ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है। इस दौरान लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर बिना पुष्टि किए विश्वास करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस को दें। साथ ही नागरिकों को यह भी कहा गया है कि वे भयभीत हों और ही कोई ऐसा कार्य करें जो कानून के विरुद्ध हो।सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे किसी भी वीडियो या संदेश को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई को जरूर परखें। यदि कोई संदेश या वीडियो संदिग्ध प्रतीत होता है, तो उसे तत्काल पुलिस, प्रशासन अथवा ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराएं ताकि समय रहते उसकी जांच की जा सके और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।पुलिस की डॉयल-112 गाड़ियों के माध्यम से गांवों में लगातार मुनादी कराई जा रही है, जिसमें लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें, कोई संदिग्ध जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें, और किसी भी रूप में कानून का उल्लंघन करें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जनता की भागीदारी से ही शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts