किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कृषि विज्ञान केंद्र में सजीव प्रसारण, जनप्रतिनिधियों और किसानों ने लिया भाग

सहारनपुर।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से सीधे कृषकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इसका सजीव प्रसारण जनपद सहारनपुर के कृषि विज्ञान केंद्र सभागार कक्ष सहित सभी विकास खंडों, तहसील मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंहसंसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनीरामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निमजिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरीभाजपा महानगर अध्यक्ष बिश्नोईपदमश्री कृषक सेठपालमुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजनउप कृषि निदेशक संदीप पालजिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार सहित कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. आई. के. कुशवाह एवं वैज्ञानिकों की उपस्थिति में करीब 160 कृषकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में योजना की शुरुआत से अब तक सभी 20 किस्तें प्राप्त करने वाले अनिल कुमार पुंवारकाचेतन चौहान (तिलफरा-नानौता)बीरबाला (भोगपुर)काजल यादव (चकहरैटी)सपना (काशीपुर-नानौता)प्रवीण त्यागीसंजय त्यागी (माटकी झरौली)विनीत कुमार शर्मा (फतेहपुर)रेणू (दल्हेड़ी) सहित कई किसानों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने जानकारी दी कि इस बार 283302 कृषकों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि सीधे भेजी गई है।

कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्रियों और विधायकों ने किसानों को दी शुभकामनाएं और योजना से जुड़कर लाभ उठाने का किया आह्वान।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts