श्रावण मास की अष्टमी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे बाबा भृतहरी के धाम,

मालाखेड़ा। श्रावण मास की अष्टमी को बड़ी संख्या में बाबा भृतहरि के धाम पर श्रद्धालु पहुंचे। जहां उनको कई समस्याओं से रूबरू होना पड़ा। बार-बार में बिजली की कटौती के चलते धर्मशाला, मंदिर, वह अन्य स्थानों पर परेशानी बनी रही। इसके साथ ही बड़ी संख्या में वहां अंदर पहुंच गए। तथा पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण पिछले दिनों की तरह शुक्रवार को भी यहां जाम की स्थिति हो गई। इस धार्मिक स्थल का पूरा क्षेत्र मालाखेड़ा तहसील तथा माधोगढ़ ग्राम पंचायत के अधीन आता है। जहां इस धाम के प्रमुख द्वार के पास ही चौकी का गठन किया हुआ है। वहां पर पुलिस विभाग के नियमानुसार स्वीकृत पद के अनुसार नियुक्ति नहीं है। सरपंच माधोगढ़ सुशीला सैनी ने बताया मेला मजिस्ट्रेट जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक उपखंड अधिकारी मालाखेड़ा सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन उसके अनुसार अभी यहां पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी नहीं लगाए हैं जिसके चलते इस धाम पर आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के रहने वाले पेमाराम सैनी हरलाल पदमचंद कन्हैयालाल सीताराम ने बताया कुशलगढ़ से बाबा के धाम तक सड़क जर्जर क्षतिग्रस्त है मेला बहुत नजदीक है लेकिन अभी तक विभिन्न विभागों के द्वारा कोई कार्य मौके पर शुरू नहीं किया गया है पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण शिवानी ने बताया धार्मिक स्थल के मंदिर प्रांगण पर फिलहाल दो महिला कांस्टेबल तैनात की गई है मेले से पहले भी अन्य व्यवस्था की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts