रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी का इंस्टॉलेशन समारोह भव्यता से सम्पन्न रोटरी फाउंडेशन को अनिल भारद्वाज व सुनील छाबड़ा ने ₹25-25 हज़ार का दिया योगदान

सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी का इंस्टॉलेशन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विज़िट एक भव्य आयोजन के रूप में अंबाला रोड स्थित होटल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. सुनील छाबड़ा ने अपनी कार्यकारिणी के साथ पदभार ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. रवि प्रकाश थे, जिन्होंने क्लब की आधिकारिक विज़िट की।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान व दीप प्रज्वलन से हुई। शारदा सपरा के भजन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। निवर्तमान अध्यक्ष रो. अनिल भारद्वाज ने वर्ष 2024-25 की उपलब्धियाँ गिनाते हुए बताया कि क्लब को डिस्ट्रिक्ट 3080 में बेस्ट प्रोजेक्ट, हाइएस्ट मेंबरशिप ग्रोथ और एक्सीलेंट क्लब सहित 16 पुरस्कार प्राप्त हुए। उन्हें बैस्ट प्रेसिडेंट का अवॉर्ड भी दो बार मिला।
उन्होंने चार्टर प्रेसिडेंट रो. संदीप गर्ग और क्लब ट्रेनर रो. राकेश सपरा के सहयोग को क्लब की सफलता का आधार बताया। निवर्तमान सचिव रो. राकेश मेहता ने ऑडियो-विजुअल प्रजेंटेशन के माध्यम से वर्ष भर की गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं।
इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. रवि प्रकाश व असिस्टेंट गवर्नर रो. नरेंद्र तायल ने नए अध्यक्ष रो. सुनील छाबड़ा व सचिव रो. जितेश नागपाल को शपथ दिलाई। अपने प्रथम संबोधन में रो. छाबड़ा ने क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
सचिव रो. जितेश नागपाल ने जुलाई में की गई छह प्रमुख परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया और कहा कि चार्टर अध्यक्ष संदीप गर्ग के मार्गदर्शन से नई टीम को दिशा मिलेगी। असिस्टेंट गवर्नर नरेंद्र तायल ने अपने प्रेरणात्मक संबोधन में सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
नीलू चोपड़ा ने डीजी का विस्तृत परिचय पढ़ा। रो. रवि प्रकाश ने रोटरी फाउंडेशन (TRF) पर अपने विचार रखे और क्लब की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि केवल दो वर्षों में क्लब ने अनुकरणीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। उन्होंने क्लब के पाँच नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की।
इस अवसर पर रो. अनिल भारद्वाज और रो. सुनील छाबड़ा द्वारा रोटरी फाउंडेशन को ₹25,000-₹25,000 का योगदान भी दिया गया, जो क्लब की सेवा भावना और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ रोटेरियन पंकज बंसल द्वारा फोर वे टेस्ट के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों के लिए डिनर एवं फेलोशिप का आयोजन किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर अनिल-पूनम भारद्वाज, संदीप-आशु गर्ग, राकेश-नीना सपरा, राकेश-ज्योति मेहता, सुनील-राधिका छाबड़ा, जितेश-प्रिया नागपाल, संजय-मंजुल श्रीवास्तव, विनीत-मानसी चौहान, सुभाष-शारदा सपरा, पंकज-आभा बंसल, आलोक-मीनू मित्तल, विभोर-शील ऐरन, मोहन-आभा बंसल, अशोक-नीलम बजाज, नवीन-संगीता सिंघल, एकांश-नीतिका गुप्ता, विकास-श्वेता गोयल, तरुण-ऋतु, श्वेता पुंडीर, संजय-ममता वर्मा, लोकेश-सिया चौहान, रो. अनिल मदान, डॉ. सत्य प्रकाश सैनी, सुशील जसूजा, रोहित सहित रोटरी गंगोह से रो. विकास-नमिता गोयल, तनिष्क, अर्णव आदि उपस्थित रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts