रक्षाबंधन से पहले सहारनपुर में मिलावटी दूध और पनीर की भरमार, प्रशासन बेखबर

सहारनपुर। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर जहां बाजारों में मिठाइयों और दूध उत्पादों की मांग चरम पर है, वहीं मिलावटी दूध और पनीर की आपूर्ति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रामपुर मनिहारान व आसपास के क्षेत्रों से जंगलों के रास्ते और हाईवे के जरिये संदिग्ध दूध व नकली पनीर सहारनपुर पहुंचाया जा रहा है। यह आपूर्ति पिकअप वाहनों और मोटरसाइकिलों से की जा रही है, जिन्हें शहर की पॉश कॉलोनियों और दिल्ली रोड स्थित दूध डेरियों में खपाया जा रहा है। मोटरसाइकिलों पर दूध के कैनों से ढोया जा रहा यह नकली दूध अब लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।
स्थानीय चिकित्सकों के अनुसार, हाल के दिनों में पेट दर्द, उल्टी, त्वचा संबंधी रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन लक्षणों के पीछे मिलावटी खाद्य पदार्थों का हाथ हो सकता है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि अभी तक खाद्य विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग की निष्क्रियता से मिलावटखोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं, जिससे प्रशासनिक दावे भी सवालों के घेरे में हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts