सहारनपुर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत सहारनपुर जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक अगस्त से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को जागरूक करेगी और जनसमस्याओं को सुनकर उनका समाधान तलाशेगी
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी गई है और सभी विधानसभा अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं पीडीए पंचायतों में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप रहेंगे जो जनसमूह से संवाद कर समाजवादी पार्टी की नीतियों को साझा करेंगे
जिला कार्यालय अंबाला रोड पर आयोजित बैठक में अब्दुल वाहिद ने बताया कि जन पंचायत कार्यक्रम के तहत एक अगस्त को नकुड़ दो अगस्त को रामपुर मनिहारान तीन अगस्त को बेहट चार अगस्त को सहारनपुर देहात पांच अगस्त को देवबंद छह अगस्त को महानगर सहारनपुर और सात अगस्त को गंगोह विधानसभा क्षेत्र में आयोजन किया जाएगा
महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी ने कहा कि महानगर में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है और सभी मिलकर इस अभियान को जन अभियान बनाएंगे बैठक को पूर्व विधायक मनोज चौधरी प्रदेश सचिव मजहिर राणा वरिष्ठ नेता चौधरी साजिद पूर्व मंत्री लियाकत अली पूर्व मंत्री विनोद तेजियां जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी गंगोह अध्यक्ष राजेश शर्मा रामपुर अध्यक्ष राजकुमार घटड़ा बेहट अध्यक्ष राजिब अली सहारनपुर देहात अध्यक्ष गौरव यादव महानगर अध्यक्ष काशिफ अल्वी देहात विधायक प्रतिनिधि हैदर अली बेहट विधायक प्रतिनिधि फरहान खान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष महजबी खान उपाध्यक्ष अच्छन यादव महानगर उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा विशाल यादव आदि ने संबोधित किया
इस अवसर पर हसीन कुरैशी सतीश कुमार महेंद्र पाल राकेश मोहम्मद इस्लाम शाहिद मंसूरी चौधरी जुमला सिंह कटार सिंह मोहम्मद वसीम साकिब राव अकरम जुबेदा राणा मोहम्मद शाहिद अयाज उस्मानी महफूज मोहम्मद आफताब सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने की संचालन जिला उपाध्यक्ष अच्छन यादव ने किया















